DNN सोलन
सोलन नगर निगम से विभिन्न कार्यों के ठेके लेने के बाद भी कार्य शुरू न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नगर निगम जल्द ही कार्रवाई करने जा रही है। अभी नगर निगम ने ऐसे 15 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए है जिन्होंने टेंडर लेने के बावजूद विभिन्न निर्माण कार्य शुरू किए है। संतोषजनक जवाब न पाए जाने पर टेंडर रद हो सकते है।
जानकारी के अनुसार सोलन नगर निगम ने शहर के 17 वार्डोंमें विभिन्न विकास कार्या करवाने के लिए टेंडर लगाए थे। इनमें कुछ स्थानों पर डंगों, रास्तों सहित अन्य निर्माण कार्यके टेंडर लगे थे। जिनके लिए विभिन्न ठेकेदारों ने आवेदन किया और कुछ को यह कार्य अलाट भी हो गया। कार्य अलाट होने के बाद भी कई महीने बीत जाने के बाद भी कुछ कार्य शुरू नहीं हो पाए है। कार्य शुरू करने को लेकर नगर निगम ने पहले भी कुछ ठेकेदारों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन नोटिस जारी होने के बाद भी यह कार्य शुरू नहीं हो पाए है। अब नगर निगम ने 15 ठेकेदारों को तीसरी बार कार्य शुरू करने को लेकर नोटि स जारी किए है। उन्हें नोटिस जारी करके तय समय में कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है बावजूद इसके कार्य शुरू न करने वाले ठेकेदारों के टेंडर रद कर दिए जाएंगे। नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऐसे 15 लोगों को नोटिए जारी किए गए है और उन्हें कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है, बावजूद इसके कार्य न करने वाले ठेकेदारों के टेंडर रद किए जाएंगे।















