कानूनी सेवाएं दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय बिलासपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

09 नवम्बर:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा कानूनी सेवाएं दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय बिलासपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं बिलासपुर देवेन्द्र कुमार ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा चलाई जा रही मुफ्त कानूनी सहायता जैसे विभिन्न विधिक सेवाओं का लाभ असहाय व गरीब लोगों को मिलना चाहिए तथा आग्रह किया कि ‘नालसा’ द्वारा चलाई विभिन्न योजनाओं को आमजन मानस तक पहंुचाएं। उन्होंने कहा कि 11 दिसम्बर, 2021 को राष्ट्र लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोग अपने मामलों को इन अदालतों में लगवाएं।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता स्वतंत्र कुमार ने विधिक सेवाएं दिवस के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर हरमेश कुमार, मोबाईल ट्रफिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर एकांश कपिल, सिविल जज एवं न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी बिलासपुर विभूति बहुगुणा, बिलासपुर बार अध्यक्ष दौलत राम शर्मा सहित विभिन्न अधिवक्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News