कांगड़ा जिला में अब कोविड के 693 एक्टिव केस

Kangra Others
DNN धर्मशाला
20 जून। कांगड़ा जिला में वीरवार को कोविड संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं और 94 कोविड संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला में अब कोविड के एक्टिव केस 693 हैं।
सभी सक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल 7 मार्च को 7 मामले पाए जाने के बाद दोबारा आज 7 मामले पाए गए हैं।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि सरकार तथा जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि कोरोना कफ्र्यू में ढील दी गई है लेकिन अभी भी सभी नागरिकों को कोविड प्रोटोकाॅल की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
   उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी आरंभ किया गया है तथा सभी नागरिेकों को कोविड वैक्सीन दी जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर सक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहे।
 उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा जिला में 18 से लेकर 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए सोमवार मंगलवार तथा बुधवार को कोविड वैक्सीन की डोज दी जाएगी। जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों सहित हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण सत्र प्रत्येक सप्ताह में वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को आयोजित किए जाएंगे जबकि अवकाश के दिन टीकाकरण के लिए कोई भी सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकाॅल की अनुपालना सभी नागरिकों को सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल की अनुपालना जरूरी है।ने कहा कि खांसी बुखार इत्यादि के लक्षण होने पर टेस्ट जरूर करवाएं तथा इस के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्ट की सुविधा प्रदान की गई है।

News Archives

Latest News