कांगड़ा जिला में 11 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

28 अगस्त। जिला कांगड़ा की सभी न्यायिक अदालतों में आगामी 11 सिंतबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा । जिसमें बैंक ऋण संबधी  वसूली मामले , एनआई एक्ट केस, श्रमिक विवाद, एमएसीटी केस, वैवाहिक संबधी, अपराधिक कंपाउडिंग मामले इत्यादि की सुनवाई की जाएगी । यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मशाला ने दी है। उन्होने जिला के लोगों से आग्रह किया है कि जिनके उपरोक्त विषयों पर केस  जिला की न्यायिक अदालतों में चले हुए हैं  वह सभी राष्ट्रीय लोक अदालत में अवश्य भाग लें ताकि उनके मामलों का मौके पर निपटारा सुनिश्चित हो सके ।.369*/850147

Latest News