कांगड़ा के 247 लोग पहुंचे राधा स्वामी सत्संग परौर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर

Kangra Others
DNN पालमपुर
विशेष रेल गाड़ी से महाराष्ट्र के थाने से जिला कांगड़ा के 247 लोग राधा स्वामी सत्संग परौर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे। यह जानकारी एसडीएम पालमपुर, धर्मेश रामोत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि आज चक्की बैंक रेलवे स्टेशन  से एचआरटीसी की 11 बसों के माध्यम से परौर लाया गया। स्वास्थ्य जांच में  सिमटोमैटिक आएं 51 लोगों के  सैंपल परौर में लिये गए जबकि शेष लोगों की सैंपल कल लिये जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि इसके अलावा 215 लोग  भी आज बसों के माध्यम से राधा स्वामी सत्संग परौर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग विशेष रेल गाड़ी के माध्यम से  अहमदाबाद से  उना पहुंचे थे। ऊना से एचआरटीसी की बसों से इन्हें परौर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन के लिए लाया गया है।
      उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखे सभी लोगों का सैंपल लिये जाएंगे और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा।

 

News Archives

Latest News