कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन द्वारा मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा हुई लाल, किया धरना प्रदर्शन व फूंका पुतला

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

19 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सोलन मंडल द्वारा शहर के पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन के खिलाफ प्रदर्शन किया व पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अधीर रंजन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और मांग की गई की सांसद की सदस्यता को रद्द किया जाए। प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा  के सदस्यों ने कहा की कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा हिमाचल प्रदेश के सांसद व भारत के राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।इस टिप्पणी की सोलन भाजपा युवा मोर्चा इन शब्दों में निंदा  की है और सांसद को लोकसभा में माफी मांगने का आग्रह किया। भाजयूमो ने सांसद को चेतावनी भी दी है कि अगर वह लोकसभा में यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो युवा मोर्चा इस आंदोलन को ओर तेज करेगा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के सांसद द्वारा लोकसभा में राज वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया गया है।उन्होंने कहा की मंत्री अनुराग ठाकुर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है और उनके खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी करना गलत है।  भाजपा युवा मोर्चा इसकी निंन्दा करता है। इस मौके पर सोलन जिला सचिव मंडल सचिव दिनकर, जिला कोर्ट कोषाध्यक्ष अरुण मेहता, कार्यालय सचिव संतोष, विशाल वेश, राजेंद्र, अशोक, राजन श्रीकांत, गौरव साहनी, शुभम ,मंगलेश, सचिन मनीष गौतम, दिव्यांशु हंस, रवि व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Archives

Latest News