DNN नाहन
06 अगस्त सिरमौर जिला से शुरू हुई हिमाचल कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान आज नाहन में कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूंसे चले।
दरअसल जैसे ही रोजगार संघर्ष यात्रा के संयोजक बनाए गए विधायक विक्रमादित्य सिंह नाहन पहुंचे तो पहले से ही धड़ो में बंटी नाहन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। नाहन कांग्रेस पार्टी से टिकट दावेदार इक़बाल चौधरी को जेसे ही उसके समर्थकों ने कंधे पर उठाया तो दुसरे टिकट दावेदार अजय सोलंकी गुट भड़क उठा। देखते ही देखते दोनों ही नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर घुसे चलें। इस दौरान कई कांग्रेस नेता विधायक विक्रमादित्य सिंह का बचाव भी करते नजर आए।
वह इस बारे मे विधायक को विक्रमादित्य ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस मामले में संज्ञान लिया जाएगा वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यहां आपस में कुछ कार्यकर्ता उलझे है क्योंकि कार्यकर्ताओं में काफी जोश है और पार्टी उनकी भावनाओं की कद्र करती है। विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि गत विधानसभा चुनाव में जो कमी रही थी वह पार्टी पूरी करेगी और नाहन सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।-विक्रमादित्य सिंह – कांग्रेस विधायक व संघर्ष यात्रा संयोजक















