कांग्रेस की टीम में 8 उपाध्यक्ष,12 महासचिव व 14 सचिव बनाए

Politics Solan

DNN सोलन

सोलन ब्लाक कांग्रेस कमेटी की नई टीम मैदान में उतर गई है। टीम मेें सभी को ओहदे देकर खुश करने की कोशिश की गई है। टीम में 8 उपाध्यक्ष,12 महासचिव व 14 सचिव बनाए गए हैं। लेकिन हैरानी यह भी है कि इसमें कसौली निर्वाचन क्षेत्र से जिला परिषद का चुनाव लडऩे वाले एक नेता को भी ओहदा दिया गया है।
सोलन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार सिंह ने आखिर अपनी टीम का ऐलान लंबी माथा पच्ची के बाद कर ही दिया। उपाध्यक्षों में विनोद कुमार, सोम दत्त शर्मा, लक्ष्मी दत्त, श्याम लाल, भुपेंद्र कश्यप, सुरेंद्र ठाकुर, जोगिंद्र सिंह व शिव सिंह शामिल है। जबकि महासचिवों में मनोज कुमार, सविता शांडिल, संजय शर्मा, विद्या दत्त, केशव कांत, देवेंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, वनिता, सुनीता शर्मा, राम कुमार गोपाल, रवींद्र शर्मा व जितेंद्र ठाकुर शामिल है।


ब्लाक कांग्रेस कमेटी सचिवों में मोहन सिंह बनाल, सुमीत्रा देवी, ज्ञान ठाकुर, धर्मपाल, राम सिंह, करम दत्त, जगदीश शर्मा, वीरेंद्र कुमार, हेमराज, बांके लाल भाटिया, हरेंद्र ठाकुर, ज्योत्सना ठाकुर, कृष्ण चंद व जमुना दत्त शर्मा शामिल है। जबकि कार्यकारिणी में जमना दास, मदन ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, राजेश ठाकुर, रवींद्र कांत, राजेंद्र कुमार, विशाल, दीपक, विनीत, शिवाच, राम स्वरूप व चैन सिंह शामिल है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी में विधायक, पूर्व विधायक, मेंबर पीसीसी, पूर्व प्रधान, बीडीसी, समस्त कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष, चेयरमैन पचंायत समिति व जिला परिषद सदस्य कार्यकारिणी का हिस्सा होंगे।

News Archives

Latest News