कहीं धूप तो कहीं बादलों से ढकी पर्यटन नगरी मनाली

Kullu Others
DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
मौसम के पल-पल रंग बदलने से घाटी में ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार सुबह कहीं धूप निकली तो कही बादलों ने डेरा डाले रखा। सुबह के समय कुछ पल के लिए मनाली घाटी में भी हल्की धूप खिली लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर घाटी में बादल छा गए। शनिवार को धूप खिली रहने से ठंड से राहत मिली थी लेकिन रविवार को दिन भर बादल छाए रहने से ठंड का प्रकोप रहा। दोपहर बाद मनाली सहित लाहुल की उंची चोटियों में हल्की बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। लगातार खराब चल रहे मौसम ने मनाली वासियों की दिक्कतें बढा ली है। इस बार लकड़ी की खपत पिछले साल की अपेक्षा दोगुना हुई है। इस बार लगातार हो रही बर्फबारी से किसान-बागवान व होटल व्यवसायी खुश है। मनाली के पर्यटन स्थल भी बर्फ की चांदी से लदे हुए है। सर्दियों में हो रही बर्फबारी से मनाली में सैलानियों का जमावडा भी लगातार लगा हुआ है। सैलानी मनाली व आसपास के क्षेत्रों में ही बर्फ का आनंद ले रहे है।
रविवार को रोहतांग दर्रे सहित धुंधी, मकरवेद-शिकरवेद, हनुमान टिब्बा, इंद्र किला, भृगु व दशौहर की पहाडियों सहित समस्त उंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। लाहुल की ओर भी  केलंग, शिंकुला जोत, बारालाचा जोत, कुंजुम जोत, छोटा व बडा शिघरी ग्लेशियर, नीलकंठ जोत सहित समस्त पहाडियों में बर्फ के फाहे गिरे। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि लगातार पहाडों में हो रही बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को बल मिला है।

News Archives

Latest News