कसौली विधानसभा क्षेत्र को गुरुवार को मिलेगे कई नए तोहफे

Kasauli Others Solan

DNN सोलन/कसौली (आदित्य सोफत)

16 दिसंबर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कसौली विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को लगभग 70 करोड़ रुपए की लागत के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। कोरोना महामारी के दृष्टिगत सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत परवाणू स्थित नए बस अड्डे में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए कसौली भारतीय जनता पार्टी के मंडलाध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कसौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. राजीव सैजल भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कसौली के चुमुखी विकास के लिए सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में बने लगभग 02.45 करोड़ रुपए की लागत से बने बस अड्डे का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही 05 करोड़ की से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटबेजा के भवन एवं संयुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 18.50 करोड़ रुपए की लागत से जाबली में पेयजल स्कीम, 9.50 करोड रुपए की लागत से बनने  वाली दो सड़कें जिनमे माटाघाट से गाईघाट व भारती से हरिपुर सड़क का शिलान्यास करेंगे, जबकि जाबली क्षेत्र 4.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास करेंगे।

News Archives

Latest News