कसौली में हत्या, हरियाणा में 11 फूट खड्ढा कर दबाया शव

Crime Solan

DNN कसौली

सोलन जिला के कसौली से 17 जून को गायब ऋषिपाल का शव कसौली पुलिस की एक टीम ने हरियाणा से बरामद कर लिया है। यह शव हरियाणा में एक घर के आंगन में करीब 11 फूट गहरा खड्ढा करके ट्रंक में दबाया गया था। हरियाणा पुलिस के सहयोग से पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाकर खड्ढा खोदा और शव बरामद किया। शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में होगा।

एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के भाई सतीश ने उसके गुमशदा होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। 26 जून को यह शिकायत की गई थी, इसके बाद उसने 7 जुलाई को शक जाहिर किया था कि ऋषिपाल का अपह्रण करके उसके शरीर को हानि पहुंचा दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।

इस दौरान बीते दिन पुलिस ने शक के आधार पर एक तांत्रिक अजय कुमार निवासी क्योडक कैथल हरियाणा को शक के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसने खुलासा किया कि उसने ऋषिपाल की हत्या करके अपने घर के आंगन में उसका शव दबा दिया है। जिसके बाद पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क करके कैथल स्थित उसके आंगन को खोदकर शव को निकाला। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि ऋषिपाल की पत्नि व आरोपी अजय कुमार के बीच अवैध संबंध थे और इसी के चलते ऋषिपाल की हत्या हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

 

 

News Archives