कसौली-धर्मपुर सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, गाड़ी क्षत्रिग्रस्त

Kasauli Others Solan
DNN धर्मपुर(सोलन)
17 अप्रैल। धर्मपुर-कसौली रोड पर विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। इस दौरान गनीमत यह रही कि कई वाहन सड़क पर से नहीं गुजर रहा था। हालांकि, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को पेड़ के गिरने से नुकसान पहुंचा है। पेड़ के गिरने से लगभग आधा घण्टा तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग ने मौके पर पहुंचकर तुरन्त पेड़ हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की।
जानकारी के अनुसार लगभग पांच बजे धर्मपुर-कसौली रोड पर एक निजी कंपनी से थोड़ा आगे एक विशालकाय पेड़ अचानक टूटकर गिर गया। इस पेड़ के गिरने से सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। इसकी सूचना पुलिस थाना धर्मपुर और लोक निर्माण विभाग को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच यातायात को तुरन्त धर्मपुर-गढ़खल वाया सनावर (मोती कॉर्नर) से डायवर्ट किया। यातायात के डायवर्ट होने के कारण जाम की स्थिति भी बनी और कई बसें भी इस कारण लेट हुई है। उधर, लोक निर्माण विभाग की टीम  ने भी तुरन्त मौके पर पहुंच पेड़ को किनारे किया और यातायात को बहाल किया गया।
उधर, पुलिस थाना धर्मपुर के थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि तुरन्त पुलिस टीम को मौके के लिए भेजा गया था। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। लोक निर्माण विभाग की टीम भी तुरन्त मौके पर पहुंच गई थी। करीब आधा घण्टा में इस सड़क से गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई।

News Archives

Latest News