कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की अब हुई FIR

Baddi + Doon Crime Solan

DNN नालागढ़

नालागढ़ के दवा उद्योग में बाल मजदूरों के रेस्क्यू आप्रेशन की कवरेज के दौरान बीबीएन के युवा पत्रकार आदित्य चड्ढा के कारण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा की गई धक्का मुक्की को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पत्रकारों ने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी युवा पत्रकार आदित्य चड्ढा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम द्वारा नालागढ़ के एक दवा उद्योग में बाल मजदूरी को लेकर की जा रही कार्यवाही की कवरेज करने के लिए अन्य पत्रकारों के साथ पहुंचा। जब उसने मीडिया कवरेज करनी शुरू की, तो इस दौरान कपंनी की तरफ से पक्ष जानने के लिए फोन कैमरा कंपनी मालिक की तरफ किया और उनसे बाल मजदूरी के बारे में सवाल किया। इसी दौरान मौके पर कंपनी मालिक के साथ मौजूद कर्मचारियों ने उसे आगे जाने से रोक दिया व धक्का मुक्की की। एएसपी बददी एनके शर्मा ने कहा कि पत्रकार आदित्य की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News