DNN नालागढ़
13 सितंबर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से पूजा कला मंच बाड़ीधार (सरयांज) के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जगतपुर के गांव बासोवाल और ग्राम पंचायत रिया में ग्रामीणों को गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी।
कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की है। मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत बी.पी.एल. परिवारों की बेटियों को विवाह पर 31 हजार रुपये अनुदान का प्रावधान है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बेसहारा महिलाओं/लड़कियों को विवाह के लिए 51 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है तथा एक बूटा बेटी के नाम के तहत बालिका-शिशु के जन्म पर वन विभाग द्वारा उसके माता-पिता को चयनित वानिकी प्रजाति के पांच पौधे एवं एक किट भेंट की जाती है।
कलाकारों ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत जगतपुर की प्रधान सत्या देवी, ग्राम पंचायत रिया की प्रधान अनिता देवी, ग्राम पंचायत जगतपुर के उप प्रधान काकू राम, ग्राम पंचायत रिया के उप प्रधान लखविन्दर सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।















