डीएनएन बद्दी
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बद्दी इकाई ने रविवार को दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने अपने स्तर की समस्याओं को मौके पर निपटा दिया तथा अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। कर्मचारी लोग व सरकार के बीच में एक अहम कड़ी का कार्य करते है। इस कारण कर्मचारी अपनी भूमिका को ईमानदारी से निभाए। किसी भी कर्मचारी के साथ द्वेष भावना से कार्य नहीं किया जाएगा। किसी भी भी बिना वजह से प्रताडि़त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी महासंघ के बद्दी इकाई के प्रधान ओमकार धीमान ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि वर्ष 2003 के बाद नियमित हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाए। कर्मचारी को 4-9-14 का लाभ, अगिनशमन विभाग में कर्मचारियों की सं या बढ़ाई जाए, आईपीएच के नलकूपों के साथ शौचालयों का निर्माण कराया जाए, आईपीएच में तैनात वाटर गाडऱ् के लिए पालिसी तैयार की जाए, पशुपालन विभाग ने वैटनरी फार्मास्टि का पदनाम पंजाब की तर्ज पर वेटनरी इंस्पेकटर किया जाए। पशुपालन विभाग में पंचायती वेटनरी सहायकों को अनुबंध पर लाया जाएगा। आयुर्वेदिक विभाग ने फार्मासिस्ट का ग्रेड पे एलोपेथिक फार्मासिस्ट के बराबर दिया जाए आदि मांगे मुख्य रूप से रखी गई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. श्रीकांत शर्मा, डीआर चंदेल, ओमकार धीमान, जिला सचिव बलविंद्र ठाकुर।















