कर्फ्यू व Lockdown के दौरान चिट्टे के साथ 2 अलग मामलों में 4 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू व लॉक डाउन के दौरान भी चिट्टे का सेवन या उसकी तस्करी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। सोलन जिला पुलिस ने ऐसे ही 2 मामलों में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चिट्टा बरामद हुआ है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धर्मपुर पुलिस ने परवाणू-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सनवारा की तरफ़ से धर्मपुर की ओर आ रही स्कूटी को रोककर चैक किया। इसपर राविन व अरूण निवासी कसौली जिला सोलन सवार थे। जांच करने पर स्कूटी की डिग्गी में 1.09 ग्राम हेरोइन/चिटटा बरामद हुआ।
वहीं दूसरे मामले में कसौली पुलिस ने गश्त के दौरान गुनाई के समीप पट्टा की तरफ से आ रही आल्टो कार को रोक कर चैक किया तो गाड़ी में दो व्यक्ति मोहित शर्मा व दीक्षित कालटा सवार थे। गाड़ी की तलाशी ली तो कार के गियर लीवर के साथ बॉक्स में 2.87 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अलग-अलग मामले दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच चल रही है।

News Archives

Latest News