करोना वायरस को लेकर हिदायत की पालना न करने पर FIR

Crime Solan

DNN सोलन

पुलिस ने चंबाघाट के एक व्यक्ति के खिलाफ करोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई हिदायत की पालना न करने पर मामला दर्ज किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजन उप्पल की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीएमओ ने शिकायत की कि जाकिर हुसैन निवासी चंबाघाट 13 मार्च को वियतनाम से भारत पहुंचा था। जिसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने परामर्श दिया था कि वह अपने घर पर ही रहे और कहीं बाहर न निकले, लेकिन इस व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए आदेशों की पालना नहीं की जिस पर अब इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

News Archives

Latest News