करीब 6 लाख के गहने चोरी के आरोप में 2 ARREST

Crime Nalagarh Solan

DNN नालागढ़

कुछ दिन पहले हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के मुताबिक 24 नवंबर को कृष्ण कुमार गांव फलियां ने जोगो चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर से 6 लाख 10 हजार के गहने चोरी हो गए हैं। जिस पर थाना प्रभारी जोगो ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जिसमें पुलिस ने दो आरोपी मनप्रीत सिंह और नरेंद्र सिंह निवासी रोपड़ पंजाब को चोरी किए गहने जिनकी कीमत 6 लाख 10 हजार है समेत गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझा लिया है जिसमें 2 आरोपी जोकि रोपड़ पंजाब के रहने वाले हैं जिन से चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।

News Archives

Latest News