DNN सरजमाजरा ( बद्दी )(आदित्य चड्ढा)
02 मई। बद्दी पुलिस टीम ने एक करियाणा दुकान पर छापेमारी कर अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी महिला दुकानदार के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
बद्दी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सराजमाजरा में एक करियाणा दुकानदार शराब का अवैध कारोबार करता है। जिस पर बद्दी पुलिस की टीम ने वार्ड न0 3, सराजमाजरा, तहसील बद्दी की करियाणा दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 03 बोतलें, 09 अध्धे व 12 पव्वे अवैध देसी शराब की बरामद की। शराब के संबंध में महिला दुकानदार कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई । जिस पर पुलिस ने अवैध शराब की खेप को कब्जे में ले लिया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने सराजमाजरा में एक करियाणा दुकान से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने महिला दुकानदार के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके शराब को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।















