कम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए 31 दिसम्बर तक करें आवेदन 

Himachal News Others Una
DNN ऊना
15 दिसम्बर – हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के जिला प्रबंधक विपन कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कम्प्यूटर एवं सिलाई में दिया जाएगा।
विपन कुमार ने बताया कि आवेदक जिला ऊना का स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंधित तथा आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हज़ार से अधिक न हो या आवेदक आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक ने रोजगार भत्ता और कौशल विकास भत्ता प्राप्त न किया हो उसका शपथ पत्र आवेदन के साथ सलंग्न होना चाहिए।
विपन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित सादे कागज़ पर प्रार्थना पत्र किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय ऊना में 31 दिसम्बर तक जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम ऊना के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
वोल्टस एनर्जी इनकाॅर्पोरेशन सिंगां हेतू साक्षात्कार  20 दिसम्बर को
ऊना, 15 दिसम्बर – मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकाॅर्पोरेशन सिंगां द्वारा टैक्निशियन फिटर, टर्नर, ईलैक्ट्रिशियन व मशीनिस्ट व हेल्पर/स्वीपर के पदों हेतू साक्षात्कार 20 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है।
इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित टेªड में आईटीआई व डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए अभ्यार्थी की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं।  अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को वेतनमान योग्यता एवं अनुभव के अनुसार देय होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9805512591 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड बाथू में भरें जाएंगे विभिन्न पद 
ऊना, 15 दिसम्बर – मैसर्ज़ ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड बाथू द्वारा 17 दिसम्बर को विभिन्न पदों हेतू प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में ईलैक्ट्रिशियन, आॅप्रेटर(ब्लाॅक मेकिंग मशीन), अकुशल कामगार, सिविल इंजीनियर व सुरक्षा गार्ड का 1-1 पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि ईलैक्ट्रिशियन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ईलैक्ट्रिशियन टेªड में आईटीआई पास, आॅप्रेटर(ब्लाॅक मेकिंग मशीन) के लिए ईलैक्ट्रिकल व मकैनिकल में डिप्लोमा, अकुशल कामगार के लिए जमा दो, सिविल इंजीनियर पद के लिए सिविल में डिप्लोमा व सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास ( भूतपूर्व सैनिक) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को वेतनमान योग्यता एवं अनुभव के अनुसार देय होगा।
अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9815201985 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
सिस सिक्योरिटी इंडिया में सुरक्षा गार्ड के भरें जाएंगे 100 पद
ऊना, 15 दिसम्बर – मैसर्ज़ सिस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, आरटीए शाहतलाई द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा गार्ड के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 दिसम्बर को प्रात 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास के साथ-साथ अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फुट 7 इंच तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 12 से 18 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 7807306334 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News