कफोटा स्कूल ने ऑल रांड बेस्ट ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Education Sirmaur

DNN राजगढ़
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाना में आठवीं खंड स्तरीय अंडर-14 गल्र्स एवं बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता के बॉयज वर्ग में कफोटा स्कूल ने ऑल रांड बेस्ट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी एवं बॉयज स्कूल सोलन में कार्यरत अधीक्षक ग्रेड-2 जगदीश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में बॉयज की 16 व गल्र्स की 9 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल में सीनियर सेकंडरी स्कूल कफोटा की टीम विजेता व एसबीएन कफोटा की टीम उपविजेता रही। खो-खो में टटियाना स्कूल पहले व कफोटा दूसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स में कफोटा प्रथम रहा। प्रतियोगिता प्रभारी मायाराम कपूर ने कहा कि यहां से चयनित खिलाड़ी माजरा में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर मुख्यातिथि जगदीश शर्मा ने कहा कि खेलकूद का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और बच्चों को इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने स्कूल को 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इससे पूर्व स्कूल प्रमुख चमेल सिंह ने मुख्यातिथि सहित अन्य का स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान जयंती देवी, विशिष्ट अतिथि गीताराम शर्मा, एसएमसी प्रधान रमेश शर्मा, जीतराम शर्मा, नंदलाल पंवार, यशपाल कपूर, प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन के अध्यक्ष चंद्रदेव ठाकुर, बलदेव चौहान, धनवीर शर्मा, गोविंद राम व सूरत सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा महिला मंडल ओर नवयुवक मंडल सदस्य मौजूद रहे।

News Archives

Latest News