DNN कंडाघाट (लवली)
जिला की कंडाघाट पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गश्त के एक वाहन को चैक किया और 4.66 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की। वाहन में बैठे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें गौरव व नरेश निवासी कंडाघाट शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाही शुरू कर दी है।
















