औट टनल में एक्सयूवी ने बाईक को मारी टक्कर, दो की मौत

Crime Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

28 जून चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के औट में बनी टनल में आज सुबह एक एक्सयूवी ने बाईक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाईक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक व्यक्ति निहरी और दूसरा बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के सात लोग एक्सयूवी में सवार होकर यहां घूमने के लिए आए हुए थे। टनल के अंदर इन्होंने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक्सयूवी सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। औट थाना पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से मंडी सदर थाने को इसकी सूचना दी और भ्यूली पुल पर नाका लगवाया। यह एक्सयूवी जब नाके के पास पहुंची तो इन्हें तुरंत प्रभाव से पकड़ लिया गया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। वहीं मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Latest News