DNN सोलन
शुक्रवार को नगर निगम सोलन के पार्षदों ने एसपी सोलन से मुलाकात की और शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि सोलन शहर में लगातार चोरियां हो रही है और इसे देखते हुए पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। वहीं एसपी वीरेंद्र शर्मा ने सोलन ने पार्षदों को जानकारी दी कि पुलिस समय-समय पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को भी गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने पार्षदों को आश्वासन दिया कि इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है ।
वहीं नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि सोलन शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शुक्रवार को नगर निगम के अन्य पार्षदों के साथ मिलकर एसपी को सोलन शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग भी एसपी के समक्ष रखी गई है ।















