DNN सोलन
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पंजाब पुलिस ने दो पुलिस कर्मचारियों की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर को एनकाउंटर में मार गिराया। मारे गए गैंगस्टर में मुख्य आरोपी और इनामी गैगस्टर जयपाल भुल्लर और उसका साथी जसप्रीत जस्सी शाामिल है। मरे गए एक गैंगस्टर जयपाल भुल्लर की तलाश सोलन पुलिस को भी वर्ष 2016 में रही है। सोलन के परमाणु में गैंगस्टर से नेता बने और रॉकी हत्याकांड में जयपाल भुल्लर का नाम सामने आया था। जिसके बाद सोलन पुलिस की टीम ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य क्षेत्रों में दबिश देकर काफी समय तक भुल्लर की तलाश की थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा था। हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले में अनट्रेस रिपोर्ट तैयार की। लेकिन हत्या के बाद सोशल मीडिया पर भुल्लर गैंग रॉकी हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी।
भुल्लर सोलन पुलिस के निशाने पर भी वर्ष 2016 में हुई हत्या के मामले में हर चुका है। 30 अप्रैल 2016 को परवाणू में टीटीआर के नजदीक गैंगस्टार से नेता बने रॉकी की उस समय हत्या कर दी गई जब वह शिमला से लौट रहा था। परवाणू के नजदीक पहुंचने पर अज्ञात लोगों ने रॉकी पर गोलियां दाग दी थी और उसकी मौत हो गई थी। इसमें रॉकी के साथ सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस का एक कर्मचारी भी घायल हुआ था। घटना के बाद परवाणू पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इस हत्या के मामले में जयपाल भुल्लर का नाम भी आया था। जिसे अब पंजाब पुलिस ने पश्चिम बंगाल में भुठभेड़ के दौरान मार गिराया।















