एनएच-5 पर दत्यार से सनवारा के बीच कई जगह गिरा मलबा व पेड़

Kasauli Others Solan
DNN जाबली(सोलन) (संजीव अत्रि)
21 अगस्त। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर शुक्रवार को बारिश के बाद कई जगहों पर पहाड़ी से भरी मात्रा में मलबा व पेड़ गिरे है।  इसके चलते वाहन चालकों को काफी समस्या का समाना करना पड़ा।  हाई-वे पर दत्यार से सनवारा के बीच बारिश के बाद पहाड़ियों के दरकने का मामला सामने आया हैं।
बता दें कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा।  इसके चलते हाई-वे पर लोगों  को काफी समस्या झेलनी पड़ी हैं।  हालांकि, वाहन चालकों को कोई परेशानी न आए इसके लिए फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा दत्यार से सनवारा के बीच कई जगहों पर पहाड़ी वाली तरफ को बंद कर रखा है और एक तरफ से ही वाहनों की आवाजाही चल रही है। यही नहीं हाई-वे को सुचारु रहने के लिए फोरलेन निर्माता कंपनी की मशीनें मलबा हटाने लगी हुई है। लेकिन बारिश के कारण बार-बार मलबा, पत्थर व पेड़ सड़क पर गिर है।
बीते कुछ दिनों की बात की जाए तो हाई-वे पर नंदे का  थड़ा गांव के समीप काफी मात्रा में भू-स्खलन हुआ था और इसके चलते लगभग तीन घंटे हाई-वे पर वाहनों की आवाजाही पर भी ब्रेक लगी थी, लेकिन हाई-वे पर बारिश के बाद दरक रहे पहाड़ों से वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।

News Archives

Latest News