हिमाचल में फिर बस हादसा,10 घायल, ऐसे टल गया बड़ा हादसा

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

27 अगस्त। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले सप्ताह भर में ही बस हादसा की कई खबरें सामने आ चुकी है। अब इसी कड़ी में हिमाचल में एक और बस हादसा पेश आया है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। अलबत्ता 10 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं।
यह बस हादसा कांगड़ा जिला में सामने आया है। यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां के साथ लगते सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में शुक्रवार दोपहर एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। नगरोटा बगवां डिपो की यह बस नगरोटा से धीरा जा रही थी। हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे। इनमें से 10 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां लाया गया। हालांकि घायलों में एक-दो को छोड़कर किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं अस्पताल की एक्सरे मशीन की बैटरियां खराब होने के कारण सभी घायलों को एहतियातन टांडा भेज दिया गया है।
नगरोटा अस्पताल में स्थानीय विधायक अरुण कुमार ने घायलों का हाल जाना और उन्हें टांडा भेजने का इंतजाम किया।
वहीं हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

News Archives

Latest News