एक छोटी सी गलती…वैक्सीन करवाने के लिए आधा घण्टा रुके रहे लोग

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

12 मई। सोलन में स्वास्थ्य विभाग की लगातार लापरवाही सामने आ रही है। अब बुधवार को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुष अस्पताल सोलन में एक छोटी सी गलती के कारण लोगों को लगभग आधा घण्टा तक रुकना पड़ा है। हालांकि, चिकित्सकों द्वारा तुरन्त इस गलती को दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में सम्पर्क साधा गया, जिसके बाद ही वैक्सीनेशन शुरू हो पाई है। वहीं, वैक्सीनेशन पर भी कर्फ्यू का असर देखा जा रहा है। प्रदेश में कोरोना वायरस कर्फ्यू के दौरान लोग बाहर नहीं निकल रहे है। ऐसे में वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोग नहीं आ रहे है। हालांकि, इस दौरान लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रशासन व पुलिस द्वारा छूट दी जाती है।
बता दें कि सोलन जिला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुष अस्पताल को वेक्सीनेशन सेंटर भी बनाया गया है और यहां पर 08 मार्च से वैक्सीनेशन की जा रही है। जिला सवस्थ्य विभाग से अस्पताल प्रशासन द्वारा वायल लेकर वैक्सीनेशन शुरू की, लेकिन जैसे ही वायल बैच नम्बर ×××52 व ×××58 निकाली गई, तो एप्प में इस बैच नम्बर की वायल ही नहीं निकली। इसके बाद कुछ देर तक लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए रुकना पड़ा। इसके बाद तुरन्त उपस्थित स्टाफ द्वारा कार्यालय में संपर्क किया और तुरन्त इसे दुरुस्त कर वैक्सीनेशन शुरू की गई।

लगातार घट रही है वैक्सीनेशन करवाने वालों की संख्या
सोलन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुष अस्पताल सोलन में वैक्सीन करवाने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही है। इससे पहले यह आंकड़ा 200 के पार था, लेकिन बीते तीन दिनों में यह आंकड़ा 50 पर पहुंच गया है। बुधवार को सोलन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुष अस्पताल सोलन में 30 लोग के वैक्सीन करवाने पहुंचे है। यह आंकड़ा दोपहर 02 बजे तक का है। उधर, सरकार व स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन करवाने के लिए आग्रह किया जा रहा है, लेकिन लोगों के न आने के कारण वैक्सीनेशन में लगातार गिरावट आती जा रही है। वहीं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बन्द होने के कारण भी वैक्सीनेशन पर असर पड़ा है।

यह है 01 मई से 12 मई का आंकड़ा
जिला सोलन के आयुष अस्पताल में अभी तक लगभग 6,000 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 01 मई को 132, 02 मई को 20, 03 मई को 93, 04 मई को 464, 05 मई को 54, 06 मई को 83, 07 मई को 75, 08 मई को 68, 09 मई को 28, 10 मई 42, 11 मई को 56 व 12 मई को 30 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाई है।


वायल का बैच नम्बर गलत होने के कारण आधा घण्टा वैक्सीनेशन में देरी हुई है। इस गलती को तुरन्त दुरुस्त करवाया गया और लोगों को वैक्सीन लगाई है। इसी के साथ बीते तीन दिनों से वैक्सीनेशन करवाने का आंकड़ा कम होता जा रहा है। बुधवार को 30 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। कोरोना कर्फ्यू के कारण लोग घर से बाहर नहीं आ रहे है।
-डा. हितेश कौशिक
साइट सुपरवाइजर, आयुष अस्पताल, सोलन


 

News Archives

Latest News