DNN कसौली
15 अगस्त। सोलन जिला के कसौली में एक एयर फोर्स में तैनात जवान द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।
एयर फोर्स स्टेशन कसौली में कार्यरत नायक सूंडा राम गुज्जर निवासी गांव गुज्जर ज़िला शिक्कर राजस्थान आयु करीब 33 वर्ष बताई गई है। जिसने शुक्रवार को एयरफोर्स स्टेशन कसौली परिसर में स्थित वैरिक के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार मृतक सूंडा राम गुज्जर बीमार रहता था तथा पिछले दिनों देहरादून अस्पताल में इलाज करवाने के पश्चात डिस्चार्ज होकर एयरफोर्स स्टेशन कसौली आया था। जिसके बाद से वह वैरिक में अकेला ही गृह एकांतवास किया गया था। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने कहा कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद ही जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने कहा कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद ही जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।





















