एक-एक हजार रूपये बढ़ाया देवताओं का नजराना,  आनी मेले में दी जाएगी लोक संस्कृति को तव्वजो

Kullu Others
DNN आनी (चमन शर्मा)
हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ऐतिहासिक जिला स्तरीय आनी मेला बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसे लेकर मंगलवार को एसडीएम सभागार आनी में प्रशासनिक स्तर की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मेला कमेटी के प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे। एसडीएम आनी चेतसिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा मेले के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अनुमानित करीब 13 लाख रूपये के बजट के लक्ष्य को एकत्र करने के लिए तमाम विभागों , व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और मेले से जुड़े विभिन्न संगठनों से आर्थिक सहयोग की अपील की। एसडीएम चेतसिंह ने कहा कि मेले में प्रतिवर्ष लोकसंस्कृति के संरक्षण पर तव्वजो दी जाती है , लेकिन इस वर्ष आनी मेले में और अधिक सांस्कृतिक समावेश किया जाएगा जिसमें आनी की प्रसिद्ध कुल्लवी नाटी डाली जाएगी । जो प्राइड आॅफ आनी के नाम से प्रसिद्ध होगी। इसके अलावा विभिन्न महिला मंडलों तथा क्षेत्रीय स्कूलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। दैनिक कार्यक्रमों में रस्साकशी प्रतियोगिताओं के अलावा स्थानीय लोक गायकों को भी भरपूर मौका दिया जाएगा। बैठक में बेहतर कलाकारों को आमंत्रित करने पर सभी सदस्यों ने राय जाहिर की। एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने कहा कि लोगों के टेस्ट के आधार पर इस बार नये कलाकारों को भी बुलाया जाएगा , जिसके लिए आगामी बैठक में चर्चा की जाएगी। वहीं बैठक में आनी में शरीक सभी पांच देवताओं में प्रमुख श्री शमशरी महादेव, कुलक्षेत्र महादेव, पनेउई नाग, देहुरी नाग और ब्यूंगली नाग देवता का एक-एक हजार रूपये नजराना बढ़ाया गया। बैठक में कानूनी व ट्रेफ्कि व्यवस्था बनाए रखने, मेले की निगरानी को सीसीटीवी कैमरा लगाने, विशेष बसें चलाने, बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को उनकी जिम्मवारियां सौंपी गई। वहीं आनी मेले में विभिन्न विभागों को प्रदर्शनी लगाने के साथ-साथ इस बार वोटरों को भी अपने मताधिकार के लिए जागरूकता प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एसडीएम ने कहा कि आगामी बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। 

News Archives

Latest News