DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट में एक पीकअप मुख्य सड़क से नीचे गिर गई। वाहन यहां से गिर कर नीचे की सड़क पर एक वाहन के ऊपर गिरा। घटना में 1 व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीक अप चालक विकास सोलन से शिमला की ओर महिंद्रा पिकअप लेकर जा रहा था। कंडाघाट से लगभग 1 किलोमीटर पीछे पीक अप चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में गिर गया। वाहन सीधे दोलग गांव की ओर जाने वाली सड़क पर गिरा। जिसके कारण यह अन्य वाहनों को भी नुकसान हुआ है। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी डी आर गुलेरिया ने करते हुए कहा कि मामले की जांच की आ रही है।