DNN ऊना
8 अप्रैल। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरोली उपमंडल के तहत 11 स्थानों पर नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। उन्होंने बताया कि करमपुर के वार्ड 3 में सदा राम के घर से शीला देवी के घर तक, हीरानगर के वार्ड 4 में अमनदीप के घर व शकुंतला देवी के घर, हीरानगर के वार्ड 5 में आरती के घर, हलेड़ा बिलना के वार्ड 3 में गुरमीत सिंह के घर, सैंसोवाल के वार्ड 3 में रितिन के घर, सलोह के वार्ड 3 में दामयंती रानी के घर, घालूवाल के वार्ड 6 में सनप्रीत कौर के घर, भदसाली के वार्ड 8 में आशा के घर से शाम लाल के घर, सलोह के वार्ड 9 में किरपाल सिंह के घर और पंजावर के वार्ड 3 में संतोष देवी के घर को कंटेनमेंट जोन की सूची में शामिल किया गया है।
एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल ने बताया कि भटोली के वार्ड 6 में कमला देवी के घर, संतोषगढ़ के वार्ड 2 में जसविन्द्र के घर, बहडाला के वार्ड 10 में विमला देवी के घर, सनोली के वार्ड 4 में राम कुमारी के घर, कोटला खुर्द के वार्ड 4 में पूनम कुमारी के घर, संतोषगढ़ के वार्ड 3 में सुदर्शन चब्बा के घर, कुठारखुर्द के वार्ड 2 में सीमा के घर, रैन्सरी में रजनी देवी के घर, संतोषगढ़ के वार्ड 2 में सतीश कुमार के घर, नगर परिषद उना के विवेक नगर में अंजना व रमेश चंद के घरों, विकासनगर में अरुण, कमल किशोर व बबीता के घरों, शैलजा विहार कॉलोनी में शक्ति के घर, वार्ड 2 में भरत भूषण के घर और वार्ड 6 में सुरिन्द्र पाल के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
ऊना उपमंडल के 14 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन के सूची से बाहर
डॉ निधि पटेल ने बताया कि झलेड़ा स्थित हिल व्यू कॉलोनी में पूनम जगोता के घर, वार्ड 2 रक्कड़ कॉलोनी में परवीन कौर के घर, बडैहर में निक्का राम के घर, संतोषगढ़ स्थित हिम गौरव होस्टल, उदयपुर में स्वर्णजीत सिंह के घर, लोअर देहलां में रमन कुमार व गुरमीतो देवी के घरों, मलाहत के वार्ड 1 में कुसुम के घर, टक्का के वार्ड 3 में तारा सिंह के घर, पनोह में मनिन्द्र लठ के घर, बडैहर के वार्ड 3 में जगीरी लाल के घर, अप्पर देहलां के वार्ड 11 में राजिन्द्र कुमार के घर, अजोली के वार्ड 5 में मीना शर्मा के घर, अप्पर अरनियाला में अंजू के घर को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। हालांकि इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग का कार्य 14 दिनों की अवधि पूर्ण होने तक जारी रहेगा।















