उपायुक्त सोलन ने नालागढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
22 मार्च मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 23 मार्च 2022 के नालागढ़ प्रवास  के दृष्टिगत उपायुक्त सोलन कृतिका  कुल्हारी ने आज उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ का दौरा किया। उन्होंने हेरिटेज पार्क नालागढ़ में शहीद स्मारक स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि 23 मार्च 2022 को प्रातः 9:30 मुख्यमंत्री द्वारा हेरिटेज पार्क नालागढ़ का उद्घाटन करने के पश्चात शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस अवसर पर नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, के अतिरिक्त एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर, तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, नालागढ़ हेरीटेज सोसायटी के सदस्य बगा राम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी तथा अन्य लोग भी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News