उपायुक्त ने जारी किए पंचायत समिति वार्डों के परिसीमन के अंतिम आदेश 

Chamba Others

DNN चंबा ब्यूरो

21 नवंबर । उपायुक्त  डीसी राणा ने पंचायती राज( निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 8(2)  के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए  पंचायत समिति तीसा, भरमौर, पांगी और मैहला  के तहत नवगठित ग्राम पंचायतों को पंचायत समिति वार्डों में सम्मिलित करने के उपरांत पंचायत समिति वार्ड विस्तार का नाम और  वार्डों के परिसीमन के अंतिम आदेश जारी किए  हैं । आदेश में यह भी कहा गया है कि निर्वाचन क्षेत्र का नाम उस निर्वाचन क्षेत्र के अधिकतम जनसंख्या वाली ग्राम सभाओं के नाम पर रखा गया है । आदेश की प्रति को संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट पर लगाने के भी आदेश जारी किए गए हैं ताकि जनसाधारण को पूरी जानकारी प्राप्त हो सके ।

News Archives

Latest News