ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

07 जुलाई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज सोलन में इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कक्ष में स्थित मशीनो का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियो को इस सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकान्त, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, सावित्री सांख्यान, कंचन, सीपीआई के अनूप पराशर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, तहसीलदार गुरमीत नेगी, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर एवं जगपाल, अग्निशमन अधिकारी राज राम भागटा उपस्थित थे।

News Archives

Latest News