ईएसआईसी बद्दी में आपदा जागरूकता अभ्यास आयोजित

Baddi + Doon Himachal News Others Solan

DNN सोलन

ज़िला सोलन के बद्दी स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय (ईएसआईसी) में आज राष्ट्रीय आपदा मोचक बल, गृह रक्षक विभाग 11वीं वाहिनी, पुलिस विभाग तथा ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के संयुक्त तत्वावधान से एक आपदा जागरूकता अभ्यास आयोजित किया गया। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि आपदा जागरूकता अभ्यास के दौरान स्थानीय नागरिकों तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा से निपटने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास समय-समय पर करवाए जा रहे हैं ताकि आम नागरिक आपदा से निपटने के प्रति सचेत रहें।
राष्ट्रीय आपदा मोचक बल की टीम ने बताया कि आपदा जागरूकता अभ्यास का उद्देश्य मानवीय क्षति को कम करना और बहुमूल्य संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित बनाना है। सोलन ज़िला की भौगोलिक परिस्थितियां प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत संवेदनशील हैं। आपदा के समय प्रशिक्षित श्रम शक्ति की उपलब्धतता अत्यंत आवश्यक है। आपदाएं किसी भी समय बिना बताए आ सकती हैं। ऐसे में व्यापक स्तर पर जानो-माल की क्षति होती है। इस प्रकार के अभ्यास से आपदाओं के प्रति नागरिक जागरूक एवं सशक्त बन सकते हैं।

News Archives

Latest News