19अप्रैल। जिला रेडक्राॅस समिति सोलन के वाहन के नकारा सामान की नीलामी 30 अप्रैल, 2021 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला रेडक्राॅस समिति सोलन के सचिव एवं सहायक आयुक्त सोलन भानु गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोलीदाता को धरोहर राशि के रूप में 1,000 रुपए नीलामी आरम्भ होने से पूर्व जमा करवाने होंगे। असफल बोलीदाताओं की धरोहर राशि नीलामी उपरान्त वापिस कर दी जाएगी। किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे के मध्य नकारा सामान का निरीक्षण किया जा सकता है। अधिक जानकारी जिला रेडक्राॅस समिति सोलन के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
















