इस दिन विद्युत आपूर्ति के लिए सहयोग की अपील

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

09 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई, 2021 को राजगढ़ बाईपास रोड की विद्युत लाईनों के स्थानांतरण के दृष्टिगत 11 केवी हिमाचल कंडक्टर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 11 जुलाई, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक आंजी, शराणु, शमलेच तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News