25 मार्च।सहायक अभियंता, विद्युत, शाहपुर, जसवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 के.वी. उपकेन्द्र, शाहपुर के स्विच यार्ड में पुरानी तारों को बदल कर उच्च क्षमता की नई तारें डालने का कार्य चल रहा है, जिसके कारण इसके अंतर्गत आने वाले 11 के.वी.फीडर शाहपुर, हरनेरा, दरीणी, कोटला व रैत और अन्य क्षेत्रों शाहपुर बाजार, द्रमण, छतड़ी, भनियार-डोहब, हरनेरा, वोह, सल्ली, रेहलू, दरगेला, रैत, नेरटी बसनूर तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 26 मार्च, 2021 को प्रातः 9 बजे से सायं कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
















