इस दिन रहना पड़ेगा इन क्षेत्रों के लोगो को बिना विद्युत आपूर्ति

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

20 सितम्बर। सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-2 मंडी सुनील शर्मा ने सूचित किया है कि 22 सितम्बर को 33/11 केवी सौली खड्ड उप-केंद्र की मरम्मत की जायेगी, जिस कारण 22 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक सौली खड्ड, औद्योगिक क्षेत्र, नेला, लांगणी, शिल्लाकीपर, बिन्द्रावणी, मझवाड़, कोटमोर्स, चाम्बी, लझुखर, पुखर, दुदर, भीमाकाली मंदिर, भ्यूली इत्यादि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है । वही दुसरी तरफ सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-एक मंडी उत्तम चंद ने सूचित किया है कि 22 सितम्बर को 11 केवी पडडल फीडर में कुछ आवश्यक उपकरणों के रख रखाव व पेड़ की कांट छांट की जायेगी, जिस कारण 22 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक भ्यूली, गुरूद्वारा, रोजगार कार्यालय, मोतीपुर, पडडल, बस स्टैंड, कांगनीधार, डिग्री कॉलेज तथा साथ लगते  क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News