DNN सोलन ब्यूरो
इन्नरव्हील क्लब सोलन सिटी की ओर से गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद ही अनूठे तरीके से मनाया गया। क्लब के सदस्यों ने सोलन के कथेड़ में स्थित झुग्गियों का दौर किया और वहां रहने वाले परिवारों के बच्चों के साथ अपना दिन बिताया। इस दौरान न केवल अन्नपूर्णा-डे के रूप में बच्चों को भोजन वितरित किया बल्कि उनके लिए विशेष योग सेशन भी आयोजित किया गया। सभी सदस्यों के साथ बच्चों ने खूब आनंद लिया। बता दें की इन्नरव्हील क्लब सोलन सिटी द्वारा अपनी स्थापना के बाद से ही समय-समय पर इस तरह की सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। चाहे गरीबों की मदद हो या फिर गौ सेवा या फिर गरीबों को भोजन देना। लॉकडाउन के दौरान भी क्लब की ओर से दर्जनों परिवारों को राशन बांटा गया था। क्लब की नवनियुक्त प्रधान कंचन जसवाल ने बताया की गुरु पूर्णिमा के पवन अवसर पर प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा-डे पूरा किया गया। इस अवसर कथेड़ स्थित झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को योग के साथ गुरु पूर्णिमा की जानकारी दी गई। नीता अग्रवाल व ज्योत्स्ना ने बच्चों को योग कराया। कंचन ने बताया की सभी सदस्यों ने बच्चों को गुरु की महिमा के बारे में बताते हुए कहा की गुरु के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा व इसके लिए गुरु की आवश्यकता पर बल देते हुए बच्चों से पढ़ाई जारी रखने की अपील की और इसके लिए भविष्य में हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान करीब 50 पैकेट भोजन के भी दिए गए। इस मौके पर मधु, रीना, शिविका, अनन्या मलिक, रचना व अन्य मौजूद रही।















