DNN कुल्लु ब्यूरो
03 नवम्बर। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल जरी भेद राम ने सूचित किया है कि 11केवी बरशैणी विद्युत लाईन के आवश्यक मुरम्मत, सुदृढ़ीकरण व क्षमता बर्द्धन कार्य के चलते इसके अंतर्गत आने वाले गांव बरशैणी, तुलगा, पुलगा, शिल्ला, लोश, नखथान तथा आस-पास के क्षेत्रों में 5 तथा 6 नवम्बर को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णरूप से बाधित रहेगी। उन्होंने उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।















