इन कारणों से कट जाते है वोटर लिस्टों में नाम

Kasauli Others Solan

DNN धर्मपुर(सोलन)

25 जनवरी। विकास खंड धर्मपुर के तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीदार कसौली मनमोहन जिस्टू ने की। इस अवसर पर मतदाताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया और चुनावी प्रक्रिया के बारें में जानकारी सांझा की गई।  इस दौरान तहसीदार कसौली मनमोहन जिस्टू ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी की वह वोट बनाने के लिए आगे आए।

उन्होंने कहा की हाल ही में समाप्त हुए पंचायती राज चुनावों में कई प्रकार की शिकायतें सुनने को मिली है, जिसमे सबसे बड़ी शिकायत वोटर लिस्ट से नाम के गायब होने की थी।  उन्होंने इस बारे जागरूक किया की चुनावों से पहले सभी प्रकार की तैयारियां विभिन्न विभागों के सौजन्य से की जाती है और एक समयावधि निर्धारित की जाती है।  इस समयावधि में लोग अपने वोटर लिस्ट को जांचा-परख सकते है।

इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ई-मत्तदाता पहचान पत्र की सुविधा आरम्भ की गई है। प्रत्येक मतदाता अब अपने स्मार्ट फोन में पहचान पत्र आसानी से डाउनलोड भी कर सकता है। इसके पश्चात पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम भी लोगों ने देखा है।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भी तहसीलदार कसौली मनमोहन जिस्टू ने की जबकि रिटायर कर्नल एचएन कौशल बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी धर्मपुर रवि कुमार बैंस, थाना प्रभारी धर्मपुर दया राम ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News