DNN बद्दी
इंटक के प्रदेश कोषाध्यक्ष एंव जिला सोलन इंटक के अध्यक्ष विक्रम सिंह की अगुवाई में इंटक कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका। वहीं इंटक कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इंटक के प्रदेश कोषाध्यक्ष एंव जिला सोलन के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि सपताल सत्ती ने मंच से मातृ शक्ति का अपमान किया। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा के चीफ मंच पर संबोधन की मान और मर्दाया दोनों को भूल गए।