आशा ठाकुर चूल्हे चौके के साथ अब राजनीति में भी दिखाएंगी दम

Kullu Politics

DNNआनी (चमन शर्मा)

आज की शिक्षित नारियां  घर की जिम्मेवारियों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे राजनीति के क्षेत्र में अपना सितारा चमका रहीं हैं।ऐसी ही एक तेज तर्रार नेत्री हैं आनी भाजपा की आशा ठाकुर,जिन्हें हाल ही में भाजपा शक्ति केंद्र लुहरी का महिला प्रभारी बनाया गया है। आशा ठाकुर  आनी भाजपा  की एक जुझारू, तेज तर्रार व कर्मठ कार्यकर्ता हैं। जो पूर्व में पंचायत प्रधान की प्रत्याशी भी रही हैं और समाजसेवा में बढ़चढ़कर भाग ले रही हैं। आशा ठाकुर ने घर की जिम्मेवारियों के साथ साथ पार्टी के दायित्व को भी सहर्ष स्वीकार किया है। आशा ठाकुर ने कहा कि भारत के  निवर्तमान  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को एक बार पुनः देश की बागडोर सम्भालने के लिए हर क्षेत्र से लहर चल पड़ी है और भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ प्रचार में कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोग केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से पूरी तरह प्रभावित हैं।

News Archives

Latest News