आप में शामिल हुए धर्मपाल चौहान ने नालागढ़ में किया शक्ति प्रदर्शन

Himachal News Nalagarh Politics

DNN नालागढ़ । (श्वेता )

कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद नालागढ़ पहुंचने पर सोलन जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने नालागढ़ में शक्ति प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन चैयरमैन सतीश ठाकुर, किसान विंग के सदस्य आदर्श मेहता, लेबर विंग के प्रदेश अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल समेत ऊना, अर्की, दून, सोलन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नालागढ़ बाजार में रैली निकाली। बाद में चिकनी पुल के समीप जन सभा का भी आयोजन किया।
जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस से भी कोई तकलीफ नहीं थी लेकिन वह केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी ज्वाईन की है। वह एक कार्यकर्ता के रुप में इस पार्टी में काम कर रहे है। जनता की सेवा करना उनका पहला कार्य होगा उसके बावजूद पार्टी हाई कमान के जो भी दिशा निर्देश होंगे उसका पालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली में काम किया वहां पर इस पार्टी को दूसरी बार लोगों ने शासन करने का मौका दिया है। अब पंजाब के लोगों ने भी रिकार्ड मतों से आम आदमी पार्टी को जिताया है। अब हिमाचल में भी लोग बदलाव की स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के बाद अब हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाए है। इस पार्टी की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पहले मूलभूत सुविधाओं को मुैहया कराती है । पार्टी के उच्च अधिकारियों का कहना है कि जब लोगों को सुविधा मुहैया होंगे तो विकास स्वयं होगा। वर्तमान में लोग कांग्रेस व भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तंग आ गए है और बदलाव लाने की सोच रहे है।

News Archives

Latest News