आनी से उठी आरक्षण के खिलाफ आवाज

Kullu Religious
DNN आनी (चमन शर्मा) 
हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन  परशुराम भगवान की तपोस्थली निरमंड की परशुराम कोठी में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता सभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित गुण प्रकाश शर्मा ने की।इस महाधिवेशन में प्रदेश भर से आए सैंकड़ों ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा की कोर कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने सभा का प्रस्तावित संशोधित संविधान सभा के प्रदेश प्रधान पंडित गुण प्रकाश शर्मा को अंतिम रूप देने हेतू सौंपा। आयोजित समारोह में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि देश भर में आरक्षण को समाप्त कर इसका आधार आर्थिक किया जाए।वक्ताओं ने अभी हाल ही में सरकार द्वारा पारित एससी/एसटी एक्ट का  कड़ा विरोध जताते हुए इसे रद्द करने की मांग उठाई।सभा ने सरकार से ज़िला के तर्ज़ पर तहसील स्तर पर भी भगवान परशुराम भवन के निर्माण की मांग की।सभा के तमाम सदस्यों ने सरकार ने स्कूलों के पाठ्यक्रमों में संस्कृत भाषा को अनिवार्य करने की भी मांग की।
                  इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुण प्रकाश शर्मा, प्रदेश कोर कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन गौतम, महासचिव चमन शर्मा,सदस्य कृष्णा शर्मा,एके गोस्वामी, सभा के प्रदेश महासचिव शेष राम अवस्थी,ज़िला कांगड़ा के अध्यक्ष जगदीश शर्मा,ज़िला मंडी के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, कुल्लू के अध्यक्ष खेम राज शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंद लाल शर्मा, प्रदेश मातृ शक्ति अध्यक्षा चम्पा शर्मा,महासचिव माया शर्मा, सोलन ज़िला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रदेश युवा शक्ति अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, कुमारसैन के अध्यक्ष शशि पाल डोगरा, आनी के अध्यक्ष ख्याले राम शर्मा, संरक्षक राजेन्द्र कश्मीरी,महासचिव लीला गोपाल, ज़िला संयोजक देस राज शर्मा, निरमंड इकाई अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, नैमिष शर्मा,माता अम्बिका मन्दिर के प्रधान पुष्पेंद्र शर्मा चंडी माता मन्दिर के प्रधान कर्म दत्त भारद्वाज,सचिव कुशल राम भारद्वाज,ज्वाला नंद शर्मा, शालिग्राम, राज ऋषि, हेमंत, आज्ञा नंद, नुप राम, हरदत्त, तोता राम, कमला नंद, रजत शर्मा, चंद्र देव भारद्वाज निरमंड के पी डब्ल्यू विभाग कार्यरत्त कर्मचारी राज कुमार शर्मा इत्यादि अनेकों ब्राह्मण सभा के सदस्य गण उपस्थित थे।

News Archives

Latest News