DNN आनी (चमन शर्मा)
आनी शनिवार को राजारघुबीर सिहं मैदान में हिमाचल पी0 डब्ल्यू0डी0 एंव आई पी एच कर्मचारी तथा मजदूर यूनियन का दो दिवसीय राज्य महा सम्मेलन खुले अधिवेशन के साथ शुरू किया गया। प्रदेशभर से आये यूनियन के सदस्यो ने प्रदेशाध्यक्ष के अगुवाई में विश्राम गृह से मेन आजार,ओल्ड बस स्टैण्ड तक रैली निकाली गई। इस रैली में हिमाचल प्रदेश
शिमला, सोलन, सिरमौर, रामपुर, कुल्लू, मण्डी, करसोग, बिलासपुर के 160 सदस्यों सहित आनी निरमण्ड के सैकडो सदस्य शामिल हुए। राजारघुबीर सिहं मैदान में महा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारी व मजदूर विरोधी नितियों को लागू कर रही है। नितियों के विरूद्व हमला बोला और सरकार से मांग की है कि कर्मचारी एंव मजदूरों विरोधी को तुरन्त बन्द किया जाए राज्य अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें पुजींपतियों की सरकारे है देश व प्रदेश में श्रम कानूनों की धजीयां उडाई जा रही है।महंगाई सीमा से बाहर हो गई है जिस कारण गरीब मजदूर किसान को परिवार का पालन पोषण करना कठिन हो गया है। इसके लिए मंहगाई पर जल्द रोक लगाई जाए और 8 साल पुरा कर चुके कर्मचारी मजदूरों को नियमित एंव सेवाकाल का एरियर दिया जाए। विभाग में कार्यरत कर्मचारी मजदूरों के चिकित्सा व यात्रा भता बिलों का भूगतान समय पर किया जाए और पुरानी पैंशन योजना को लागू किया जाए। इस महा सम्मेलन में यूनियन ने सरकार के समक्ष 16 मागें रखने बारे चर्चा की गई। इस सम्मेलन में यूनियन के अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज, देवकीनन्द, अनूप पराशर, लेखराम, प्रवेश चन्देल, सुरतराम, रतनसिहं, प्रदीप राणा, राजकुमार, महेन्द्र, श्यामदास वर्मा, नरेश कटोच सहित प्रदेश एंव आनी, निरमण्ड, करसोग, सोलन, शिमला, राजगढ, मण्डी के यूनियन अध्ययक्ष उपस्थित थे।















