आनी के कोठी में HRTC की बस पलटी, चालक समेत 2 लोग जख्मी

Crime Kullu

 

DNN आनी (चमन शर्मा)

आनी की कराड पंचायत के कोठी में सोमवार देर सांय परिवहन निगम रामपुर डिपो की बस पलटने से चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस के द्वारा फ़ौरन आनी नागरिक चिकित्सालय लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कोठी कैंची में बस को मोड़ते समय पेश आया। सड़क में बर्फ होने के कारण बस मोड़ पर स्किड कर गयी और चालक के संतुलन बिगड़ने पर बस पलट गई।
इस हादसे में बस के चालक सहित एक अन्य यात्री को गम्भीर चोटें आई हैं। बिजली गुल होने के कारण स्थानीय लोगों को चालक व यात्री को बस से बाहर निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बहरहाल, दोनों जख्मी व्यक्तियों आनी नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया।

News Archives

Latest News