DNN सोलन
सोलन के नौणी के 2 छात्रों को सोलन पुलिस ने पुलवामा आतंकी हमले के कनेक्शन में पूछताछ के लिए पकड़ा है। इनके लैपटाप व मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। अभी तक पुलिस पूर मामले में कोई खुलासा नहीं कर रही है और केवल जांच जारी होने की बात कह रही है। वहीं जम्मू कश्मीर से संबंध रखने वाले इन छात्रों से पूछताछ के बाद ही पुलिस मामले में खुलासा करेगी। सोलन के एसपी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल छात्रों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इन छात्रों को गिरफ्तार नहीं किया गया है केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया है।















